Search

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट, समुद्र तटों से दूर रहने की अपील; बीएमसी ने लोगों को किया सतर्क

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट, समुद्र तटों से दूर रहने की अपील; बीएमसी ने लोगों को किया सतर्क

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट, समुद्र तटों से दूर रहने की अपील; बीएमसी ने लोगों को किया सतर्क मुंबई, 14 जुलाई। मुंबई में 14 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच समुद्र में ऊंची ज्वार (हाई टाइड) आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान समुद्र में ऊंची और तेज लहरें उठ सकती हैं, जिससे तटीय इलाकों में पानी का स्तर बढ़ने की आशंका है। ऐसे में लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।


बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि इस अवधि में समुद्र बेहद उफान पर हो सकता है और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने साफ कहा कि लोग अनावश्यक जोखिम लेने से बचें और अपनी सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता दें।


प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे समुद्र तटों, चट्टानी इलाकों और लहरों के करीब जाने से बचें। खास तौर पर मछुआरों और समुद्र किनारे घूमने आने वाले पर्यटकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।


दरअसल, मुंबई के समुद्र में हाई टाइड आने के पीछे वैज्ञानिक और भौगोलिक दोनों कारण हैं। चंद्रमा और सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल समुद्र के जल को अपनी ओर खींचता है, जिससे समुद्र का जलस्तर बढ़ जाता है। इसके अलावा, अरब सागर और मुंबई के तटीय क्षेत्रों की भौगोलिक बनावट तथा विशेष कोंकण तटरेखा समुद्री लहरों के दबाव को और अधिक बढ़ा देती है। यही वजह है कि मुंबई में ज्वार का असर अन्य कई तटीय क्षेत्रों की तुलना में अधिक दिखाई देता है।


हाई टाइड के दौरान यदि तेज बारिश भी हो जाए, तो मुंबई में हालात चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं। शहर का बारिश का पानी नालों के जरिए अरब सागर में जाता है, लेकिन जब समुद्र का जलस्तर ड्रेनेज आउटलेट से ऊपर पहुंच जाता है, तो पानी की निकासी रुक जाती है। इससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है।


प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम और समुद्र से जुड़े सभी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें, अफवाहों से बचें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

Amanat Arora | July 14, 2026 | State | Google News


रसील गुजराल आर्ट लिगेसी (आरजीएएल) ने डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से पद्म विभूषण सतीश गुजराल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया

रसील गुजराल आर्ट लिगेसी (आरजीएएल) ने डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से पद्म विभूषण सतीश गुजराल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया ...

राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं

राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं ...

बेंगलुरु : युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- पत्नी को थी फोन पर रील्स बनाने की लत, होते थे झगड़े

बेंगलुरु : युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- पत्नी को थी फोन पर रील्स बनाने की लत, होते थे झगड़े ...

झारखंड: जेपीएससी गड़बड़ी के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के ससुर को लिया हिरासत में, रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच शुरू

झारखंड: जेपीएससी गड़बड़ी के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के ससुर को लिया हिरासत में, रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच शुरू ...

दिल्ली पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूट का मामला, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूट का मामला, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तारी ...