Search

अदाणी एयरपोर्ट्स के कंज्यूमर ऐप 'अदाणी वन' के यूजर्स की संख्या 10 महीनों में 50 लाख से पार

अदाणी एयरपोर्ट्स के कंज्यूमर ऐप 'अदाणी वन' के यूजर्स की संख्या 10 महीनों में 50 लाख से पार

अदाणी एयरपोर्ट्स के कंज्यूमर ऐप 'अदाणी वन' के यूजर्स की संख्या 10 महीनों में 50 लाख से पार मुंबई, 14 जुलाई। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के कंज्यूमर ऐप 'अदाणी वन' ने भारत के पहले इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट लॉयल्टी प्रोग्राम में से एक, 'अदाणी रिवार्ड्स' को लॉन्च करने के 10 महीनों के भीतर ही 50 लाख सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है। यह जानकारी कंपनी की ओर से दी गई।


कंपनी ने कहा कि यह लॉयल्टी प्रोग्राम एएएचएल द्वारा मैनेज किए जा रहे सात राज्यों के सभी आठ एयरपोर्ट पर उपलब्ध है। इसके जरिए यात्री 'अदाणी वन' ऐप का इस्तेमाल करके शॉपिंग, डाइनिंग और एयरपोर्ट की दूसरी सेवाओं पर रिवॉर्ड पॉइंट कमा सकते हैं और उन्हें रिडीम कर सकते हैं।


कंपनी ने कहा कि यह उपलब्धि डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल को दिखाती है, जो एयरपोर्ट के अनुभव को आसान बनाती हैं और साथ ही यात्रियों को उनके रोजमर्रा के खर्चों पर रिवॉर्ड भी देती हैं।


एएएचएल ने आगे कहा कि वह इस साल के आखिर में एक टियर-बेस्ड मेंबरशिप मॉडल शुरू करने की योजना बना रही है। इससे अकसर हवाई यात्रा करने वालों को बेहतर फायदे और अधिक व्यक्तिगत सुविधाएं मिलेंगी।


एएएचएल के एक प्रवक्ता ने कहा, "एक साल से भी कम समय में 50 लाख सदस्य बनना 'अदाणी रिवॉर्ड्स' के लिए एक अहम उपलब्धि है। जल्द ही, हम नए फीचर लाएंगे, सदस्यों के लिए फायदे बढ़ाएंगे और यात्रियों के लिए एएएचएल द्वारा मैनेज किए जाने वाले सभी एयरपोर्ट पर जुड़ने के और मौके बनाएंगे।"


इसके अलावा, यात्री खरीदारी के समय अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके तुरंत 'अदाणी रिवार्ड्स' में शामिल हो सकते हैं।


बाद के ट्रांजैक्शन पर मिले रिवार्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल 'अदाणी वन' ऐप के जरिए कई तरह के फायदों के लिए किया जा सकता है, जैसे मुफ्त खाना-पीना और प्रीमियम एयरपोर्ट अनुभव।


कंपनी ने कहा कि दिवाली, विंटरफेस्ट और हाल ही में हुए समर कार्निवल जैसे सीजनल कैंपेन ने खास डील्स और चुनिंदा अनुभव देकर यूज़र एंगेजमेंट बढ़ाने में मदद की है।


कंपनी ने यह भी कहा कि आने वाले महीनों में इस प्रोग्राम को और बेहतर बनाने की योजना है, ताकि केरल के तिरुवनंतपुरम से लेकर असम के गुवाहाटी तक फैले इसके एयरपोर्ट नेटवर्क में इसकी लोकप्रियता बढ़ाई जा सके।


इसके अलावा, भारत का सबसे बड़ा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप एयरपोर्ट ऑपरेटर एएएचएल अभी मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और हाल ही में बने नवी मुंबई एयरपोर्ट जैसे आठ एयरपोर्ट का मैनेजमेंट करता है।

Amanat Arora | July 14, 2026 | Business | Economy


एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का वित्त वर्ष 26 में घाटा दोगुने से अधिक बढ़कर 22,238 करोड़ रुपए हुआ

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का वित्त वर्ष 26 में घाटा दोगुने से अधिक बढ़कर 22,238 करोड़ रुपए हुआ ...

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा ...

ड्रीमफ्लाई इनोवेशंस देश में स्थापित करेगी 100 मेगावाट का एविएशन बैटरी प्लांट, 'मेक-इन-इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा

ड्रीमफ्लाई इनोवेशंस देश में स्थापित करेगी 100 मेगावाट का एविएशन बैटरी प्लांट, 'मेक-इन-इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा ...

अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य हमले रुकने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें करीब 5 प्रतिशत तक लुढ़कीं

अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य हमले रुकने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें करीब 5 प्रतिशत तक लुढ़कीं ...

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की रिटेल बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 28.6 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की रिटेल बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 28.6 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट ...