Search

अमेरिका-ईरान में संघर्ष बढ़ने से सोने और चांदी में बिकवाली, दाम करीब 2 प्रतिशत तक फिसले

अमेरिका-ईरान में संघर्ष बढ़ने से सोने और चांदी में बिकवाली, दाम करीब 2 प्रतिशत तक फिसले

अमेरिका-ईरान में संघर्ष बढ़ने से सोने और चांदी में बिकवाली, दाम करीब 2 प्रतिशत तक फिसले मुंबई, 13 जुलाई। अमेरिका-ईरान में संघर्ष बढ़ने से सोने और चांदी में सोमवार को बिकवाली देखने को मिली है। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 2 प्रतिशत तक कम हो गया है।


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2026 के कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,43,478 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 845 रुपए या 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,42,633 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।


सुबह 9:48 पर यह 1,414 रुपए या 0.99 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,42,064 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।


अब तक के कारोबार में सोने ने 1,41,557 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,43,478 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है।


सोने के साथ चांदी में भी गिरावट देखने को मिली।


चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,22,664 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 4,016 रुपए या 1.80 प्रतिशत की मुकाबले 2,18,648 रुपए प्रति किलो पर खुला।


खबर लिखे जाने तक यह 4,188 रुपए या 1.88 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,18,476 रुपए प्रति किलो पर था।


चांदी ने अब तक के कारोबार में 2,17,277 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,22,664 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर था।


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,061 डॉलर प्रति औंस और चांदी 58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58 डॉलर प्रति औंस पर था।


जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में बिकवाली की वजह अमेरिका-ईरान में संघर्ष बढ़ने से डॉलर इंडेक्स का मजबूत होना है, जो कि 100.90 पर पहुंच गया है।


डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।


कमर्शियल जहाजों पर हमलों के जवाब में अमेरिकी सेना की ओर से ईरान पर ताजा स्ट्राइक के बाद मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।


वहीं, इन हमलों के बाद ईरान भी आक्रामक बना हुआ है और कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है।


Amanat Arora | July 13, 2026 | Business | Economy


एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का वित्त वर्ष 26 में घाटा दोगुने से अधिक बढ़कर 22,238 करोड़ रुपए हुआ

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का वित्त वर्ष 26 में घाटा दोगुने से अधिक बढ़कर 22,238 करोड़ रुपए हुआ ...

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा ...

ड्रीमफ्लाई इनोवेशंस देश में स्थापित करेगी 100 मेगावाट का एविएशन बैटरी प्लांट, 'मेक-इन-इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा

ड्रीमफ्लाई इनोवेशंस देश में स्थापित करेगी 100 मेगावाट का एविएशन बैटरी प्लांट, 'मेक-इन-इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा ...

अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य हमले रुकने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें करीब 5 प्रतिशत तक लुढ़कीं

अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य हमले रुकने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें करीब 5 प्रतिशत तक लुढ़कीं ...

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की रिटेल बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 28.6 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की रिटेल बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 28.6 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट ...