Search

टी20 रैंकिंग: वर्ल्ड कप में कूटे 238 रन, महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में 'नंबर-1' बनीं मूनी

टी20 रैंकिंग: वर्ल्ड कप में कूटे 238 रन, महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में 'नंबर-1' बनीं मूनी

टी20 रैंकिंग: वर्ल्ड कप में कूटे 238 रन, महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में 'नंबर-1' बनीं मूनी दुबई, 9 जुलाई। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 47.60 की औसत के साथ 238 रन बनाने वालीं बेथ मूनी महिला बल्लेबाजों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। मूनी इस संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर रहीं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड सीतवीं बार खिताब जिताने में अहम योगदान दिया। 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बेथ मूनी फाइनल मैच में 49 गेंदों में 10 चौकों के साथ 64 रन की पारी खेलकर मूनी 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुनी गईं। ऐसा पांचवीं बार है, जब मूनी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर पहुंची हैं; उनसे ज्यादा समय तक दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज रहने का रिकॉर्ड सिर्फ कैरन रॉल्टन के नाम है। मूनी (785 रेटिंग) ने एक पायदान की छलांग लगाकर ऑस्ट्रेलिया की हमवतन जॉर्जिया वोल (779 रेटिंग) को पछाड़ दिया है, जो अब दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट (771 रेटिंग) को भी एक पायदान का नुकसान हुआ है, जो अब तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं, उनके बाद चौथे स्थान पर हेली मैथ्यूज (754) और पांचवें पायदान पर भारत की स्मृति मंधाना (746) हैं। ताजा रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुधार करने वालों में साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रित्ज शामिल हैं, जो तीन स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर आ गई हैं। इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट शानदार वर्ल्ड कप अभियान के बाद पांच स्थान ऊपर चढ़कर 16वें नंबर पर पहुंच गई हैं। साइवर-ब्रंट की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में नाबाद 58 रन और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 75 रनों की पारी ने रैंकिंग सुधारने में अहम भूमिका निभाई। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पांच मुकाबले खेलकर सर्वाधिक 14 विकेट हासिल करने वाली भारतीय स्पिनर श्री चरणी आईसीसी विमेंस टी20 बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई हैं। रनर-अप रहने के बावजूद इंग्लैंड बॉलिंग रैंकिंग में अपना दबदबा बनाए हुए है। सोफी एक्लेस्टोन 723 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर आ गईं और चार्ली डीन की जगह ले ली, जो 722 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गईं। लॉरेन बेल एक पायदान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर आ गई हैं, जबकि लिंसी स्मिथ सातवें स्थान पर रहते हुए टॉप-7 में बनी रहीं। साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मारिजैन कप्प ने टॉप-10 में जगह बनाई। टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वह चार पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज किम गार्थ ने भी शानदार छलांग लगाई है। ऑस्ट्रेलिया के सफल टाइटल रन में अहम भूमिका निभाने के बाद वह 15वें स्थान पर पहुंच गईं। वहीं, इंग्लैंड की फ्रेया कैंप ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी विमेंस टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में 31 पायदान की छलांग लगाई और 27वें नंबर पर पहुंच गईं। ऑलराउंडर रैंकिंग में, ऑस्ट्रेलिया की ऐश गार्डनर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना की जगह लेकर छठे स्थान पर पहुंच गईं।

Raj Sharma | July 9, 2026 | Sports | Google News


राष्ट्रगान प्रोटोकॉल विवाद के कारण तमिलनाडु के मंत्री ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नहीं लिया हिस्सा

राष्ट्रगान प्रोटोकॉल विवाद के कारण तमिलनाडु के मंत्री ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नहीं लिया हिस्सा ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन पर आधारित फार्मा क्षेत्र के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल

वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन पर आधारित फार्मा क्षेत्र के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...