Search

अहमदाबाद : बच्ची को बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

अहमदाबाद : बच्ची को बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

अहमदाबाद : बच्ची को बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस अहमदाबाद, 6 जुलाई। एक नवजात शिशु की तस्करी के मामले में अदमदाबाद पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर कथित तौर पर बच्ची की बिक्री आरोप है। नेटवर्क की जांच करते हुए पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस निरीक्षक एए वाचेता की ओर से जानकारी दी गई कि 4 जुलाई को पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई थी कि जागृति बच्ची को घर पर खिलाने के लिए ले गई थी। जागृति ने दो-तीन दिन तक बच्ची को घरवालों को नहीं दिया, तो घरवाले बच्ची को लेने गए। तब उसने कहा कि मैंने जो पैसे दिए थे, वे अभी तक लौटाए नहीं गए हैं। मैंने बच्ची को एक अच्छे घर में दे दिया है; उसके पैसे भी दे दूंगी।

उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी होते ही हमारी ओर से तत्काल केस दर्ज किया गया और कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के अंदर बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में हमारी ओर से सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता ने जागृति से एक लाख रुपए उधार लिया था और आर्थिक समस्या होने की वजह से वे पैसे नहीं लौटा पा रहे थे। जागृति ने बच्ची को किसी और को बेच दिया था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची को एक लाख 50 हजार में बेचा गया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि जागृति को 5 हजार रुपए मिले थे। अन्य आरोपियों को कितना पैसा मिला, इसकी जांच जारी है। इस मामले में अभी तक चार आरोपियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

Raj Sharma | July 6, 2026 | Crime News | Google News


वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन पर आधारित फार्मा क्षेत्र के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल

वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन पर आधारित फार्मा क्षेत्र के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश ...

एटीएस प्रिस्टीन सोसायटी में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस

एटीएस प्रिस्टीन सोसायटी में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस ...