Search

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा-राजस्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा-राजस्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा-राजस्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार नई दिल्ली, 3 जुलाई । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम के सिलसिले में 30 जून को ओडिशा और राजस्थान में सात जगहों पर तलाशी अभियान चलाया और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के तहत सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने यह मामला 25 मार्च को दर्ज किया था, जहां आरोपियों ने एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर 2.07 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया था।

जांच से पता चला कि धोखाधड़ी से हासिल रकम को एक ट्रस्ट के नाम पर खोले गए बैंक खाते में भेजी गई थी। इस मामले में ओडिशा के बालासोर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरे आरोपी को राजस्थान के नागौर से पकड़ा गया। वे पीड़ित से ली गई अवैध रकम को कई खातों के ज़रिए घुमाने (लेयरिंग) और ट्रांसफर करने में सक्रिय रूप से शामिल थे।

मामले की जांच में आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई के साथ सीबीआई उन लोगों और संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के अपने संकल्प को दोहराती है, जो बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का एक्सेस देकर या उसका गलत इस्तेमाल करके साइबर अपराधों में मदद करते हैं।

इसी के साथ सीबीआई ने आम जनता को साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी है, जिसमें धोखाधड़ी वाली निवेश योजनाएं, कानून लागू करने वाली या रेगुलेटरी एजेंसियों के नाम पर फर्जी कॉल और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी मनगढ़ंत बातों से डराना-धमकाना शामिल है।

सीबीआई ने नागरिकों से अपील है कि वे घबराएं नहीं और ऐसी धोखाधड़ी वाली बातों या संदेशों पर अमल न करें। साइबर से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930), नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल या नजदीकी कानून लागू करने वाली एजेंसी को दें।

Raj Sharma | July 3, 2026 | Crime News | Google News


राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं

राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं ...

बेंगलुरु : युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- पत्नी को थी फोन पर रील्स बनाने की लत, होते थे झगड़े

बेंगलुरु : युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- पत्नी को थी फोन पर रील्स बनाने की लत, होते थे झगड़े ...

झारखंड: जेपीएससी गड़बड़ी के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के ससुर को लिया हिरासत में, रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच शुरू

झारखंड: जेपीएससी गड़बड़ी के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के ससुर को लिया हिरासत में, रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच शुरू ...

दिल्ली पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूट का मामला, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूट का मामला, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तारी ...

दिल्ली में छात्राओं को बांटी गई साइकिलों पर सियासत तेज, 'आप' ने 90 करोड़ रुपए के घोटाले का लगाया आरोप

दिल्ली में छात्राओं को बांटी गई साइकिलों पर सियासत तेज, 'आप' ने 90 करोड़ रुपए के घोटाले का लगाया आरोप ...