Search

फीफा वर्ल्ड कप: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ उनाई साइमन का नाम, विपक्षी टीमों के लिए बने 'अभेद दीवार'

फीफा वर्ल्ड कप: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ उनाई साइमन का नाम, विपक्षी टीमों के लिए बने 'अभेद दीवार'

फीफा वर्ल्ड कप: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ उनाई साइमन का नाम, विपक्षी टीमों के लिए बने 'अभेद दीवार' लॉस एंजिल्स, 3 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए सबसे लंबे समय तक क्लीन शीट रखने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दो विश्व कप को मिलाकर साइमन ने कुल 5 मुकाबलों में कोई गोल नहीं खाया है, जो नया रिकॉर्ड भी है।

उनाई साइमन ने अपनी इस खास उपलब्धि के साथ ही 36 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। दो वर्ल्ड कप को मिलाकर साइमन अब तक 519 मिनट तक विपक्षी टीमों के हर हमले को नाकाम करते रहे हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक मुकाम स्पेन को ऑस्ट्रिया के खिलाफ मिली 3-0 की जीत में हासिल किया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड इटली के महान गोलकीपर वाल्टर जेंगा के नाम था, जिन्होंने 1990 वर्ल्ड कप में 517 मिनट तक गोल नहीं खाया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस उपलब्धि की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि स्पेन के उनाई साइमन ने वर्ल्ड कप मैचों में लगातार 519 मिनट तक गोल नहीं खाने का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

साइमन का यह रिकॉर्ड दो वर्ल्ड कप को मिलाकर हासिल किया है। 2026 वर्ल्ड कप में उन्होंने केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे और ऑस्ट्रिया के खिलाफ कुल 360 मिनट तक क्लीन शीट रखी। इससे पहले 2022 में हुए कतर वर्ल्ड कप में भी उन्होंने 159 मिनट तक कोई गोल नहीं खाया था। हालांकि, 2022 में स्पेन का सफर राउंड ऑफ 16 में मोरक्को के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में खत्म हो गया था, लेकिन 120 मिनट के खेल में साइमन ने कोई गोल नहीं होने दिया था, जो उनके मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है।

उनका आखिरी बार वर्ल्ड कप में गोल 2022 में जापान के खिलाफ आया था, जब एओ तनाका ने 51वें मिनट में गोल किया था। इसके बाद से साइमन लगातार गोल रोकते आ रहे हैं। इस उपलब्धि से पहले ही साइमन ने स्पेन के पूर्व दिग्गज गोलकीपर इकर कैसिलास का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। कैसिलास ने 2010 और 2014 वर्ल्ड कप में लगातार 476 मिनट तक क्लीन शीट रखी थी।


Raj Sharma | July 3, 2026 | Sports | Google News


राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं

राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं ...

बेंगलुरु : युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- पत्नी को थी फोन पर रील्स बनाने की लत, होते थे झगड़े

बेंगलुरु : युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- पत्नी को थी फोन पर रील्स बनाने की लत, होते थे झगड़े ...

झारखंड: जेपीएससी गड़बड़ी के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के ससुर को लिया हिरासत में, रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच शुरू

झारखंड: जेपीएससी गड़बड़ी के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के ससुर को लिया हिरासत में, रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच शुरू ...

दिल्ली पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूट का मामला, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूट का मामला, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तारी ...

दिल्ली में छात्राओं को बांटी गई साइकिलों पर सियासत तेज, 'आप' ने 90 करोड़ रुपए के घोटाले का लगाया आरोप

दिल्ली में छात्राओं को बांटी गई साइकिलों पर सियासत तेज, 'आप' ने 90 करोड़ रुपए के घोटाले का लगाया आरोप ...