Search

बारिश के मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, ऋतुचर्या के अनुसार बदलें खान-पान और दिनचर्या की आदतें

बारिश के मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, ऋतुचर्या के अनुसार बदलें खान-पान और दिनचर्या की आदतें

बारिश के मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, ऋतुचर्या के अनुसार बदलें खान-पान और दिनचर्या की आदतें नई दिल्ली, 3 जुलाई। वर्षा ऋतु का मौसम अपने साथ ठंडक और ताजगी लेकर आता है, लेकिन इसी समय शरीर के अंदर कई बदलाव भी होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, इस मौसम में पाचन शक्ति, यानी जठराग्नि, थोड़ी कमजोर हो जाती है, इसलिए जो भी हम खाते-पीते हैं उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसी वजह से ऋतुचर्या का पालन करना बहुत जरूरी माना गया है, ताकि शरीर संतुलित और रोगों से सुरक्षित रह सके। आयुष मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस मौसम में हल्का, ताजा और आसानी से पचने वाला भोजन करना सबसे अच्छा होता है। भारी, तला-भुना और बासी खाना पाचन को और कमजोर कर सकता है। बरसात में नमी और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए बाहर का या खुला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। घर का बना सादा भोजन, जैसे मूंग दाल, उबली हुई सब्जियां और हल्के मसालों वाला खाना शरीर के लिए बेहतर माना जाता है। आयुर्वेद यह भी कहता है कि इस मौसम में खट्टा और नमकीन स्वाद सीमित मात्रा में लेना चाहिए। वहीं, दूध और दही जैसी चीजों का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि ये कफ को बढ़ा सकती हैं और जुकाम या भारीपन जैसी समस्याएं बढ़ा सकती हैं। पानी पीने के तरीके में भी बदलाव जरूरी है। इस मौसम में उबला हुआ या हल्का गुनगुना पानी पीना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। सुबह की शुरुआत अगर गुनगुने पानी में थोड़ा शहद मिलाकर की जाए तो यह शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन को सुधारने में मदद करता है। वर्षा ऋतु में योग और हल्का व्यायाम भी बहुत लाभदायक होता है। इससे शरीर सक्रिय रहता है और जठराग्नि संतुलित बनी रहती है। वज्रासन, त्रिकोणासन, सेतुबंधासन और पादहस्तासन जैसे आसान योगासन इस मौसम में विशेष रूप से उपयोगी माने जाते हैं। इसके साथ ही साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है, क्योंकि इस मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ताजे फल और सब्जियां अच्छी तरह धोकर ही खानी चाहिए।

Raj Sharma | July 3, 2026 | Health | Google News


पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल ...

गुरु पूर्णिमा पर पतंजलि योगपीठ में जुटे हजारों श्रद्धालु, बाबा रामदेव बोले- ज्ञान और संस्कार से बनेगा नया भारत

गुरु पूर्णिमा पर पतंजलि योगपीठ में जुटे हजारों श्रद्धालु, बाबा रामदेव बोले- ज्ञान और संस्कार से बनेगा नया भारत ...

लोकसभा में हंगामे के कारण प्रश्नकाल बाधित, स्पीकर ने दोपहर तक के लिए स्थगित की कार्यवाही

लोकसभा में हंगामे के कारण प्रश्नकाल बाधित, स्पीकर ने दोपहर तक के लिए स्थगित की कार्यवाही ...

अमरनाथ यात्रा के बीच जम्मू के टाली माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बॉर्डर के पास गूंज रहे माता के जयकारे

अमरनाथ यात्रा के बीच जम्मू के टाली माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बॉर्डर के पास गूंज रहे माता के जयकारे ...

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता ...

30 जुलाई का पंचांग: श्रावण मास पर भगवान शिव की पूजा करने से लाभ, दोपहर 12:07 से 12:59 बजे तक अभिजित मुहूर्त

30 जुलाई का पंचांग: श्रावण मास पर भगवान शिव की पूजा करने से लाभ, दोपहर 12:07 से 12:59 बजे तक अभिजित मुहूर्त ...