Search

दिल्ली में ट्रांसजेंडर का भेष बनाकर ग्राहकों को लुभाते थे दो बांग्लादेशी नागरिक, गिरफ्तार

दिल्ली में ट्रांसजेंडर का भेष बनाकर ग्राहकों को लुभाते थे दो बांग्लादेशी नागरिक, गिरफ्तार

दिल्ली में ट्रांसजेंडर का भेष बनाकर ग्राहकों को लुभाते थे दो बांग्लादेशी नागरिक, गिरफ्तार

नई दिल्ली, 30 जून। दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले की विदेशी शाखा ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक ऐसा व्यक्ति भी है, जिसे पहले भारत से डिपोर्ट किया जा चुका था, लेकिन वह फिर भारत आ गया था और अवैध रूप से दोबारा दिल्ली में रह रहा था।
 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद रूहुल अमीन उर्फ तुली दास (25) के रूप में हुई है। वह जून 2025 में भी विदेशी शाखा की कार्रवाई में पकड़ा गया था और बाद में बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया था। इसके बावजूद वह दोबारा अवैध तरीके से भारत में दाखिल हो गया और महेंद्र पार्क इलाके में रह रहा था। दूसरे आरोपी की पहचान मोहम्मद जिबोन मिया उर्फ लिली (36) के रूप में हुई है, जो एक रसोइए के रूप में काम कर रहा था।

विदेशी शाखा को जिले में सक्रिय बांग्लादेशी नागरिकों के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व में तथा एसीपी ऑपरेशन्स राजीव ढाका की निगरानी में एसआई श्यामबीर, एचसी विक्रम, एचसी कपिल कुमार, एचसी प्रवीण, महिला एचसी सीमा, महिला एचसी दीपक, कांस्टेबल निशांत और कांस्टेबल दीपक बांगर की टीम ने निगरानी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों के पास भारत में रहने या काम करने से संबंधित कोई वैध यात्रा दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस का दावा है कि दोनों रात के समय एन.एस. मंडी इलाके में ट्रांसजेंडर का भेष बनाकर ग्राहकों को लुभाते थे और गैरकानूनी गतिविधियों के दौरान मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल करते थे। आरोपी रूहुल अमीन के बैग से एक मिर्च स्प्रे भी बरामद किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो स्मार्टफोन जब्त किए, जिनमें प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल था। इसके अलावा उनके पास से बांग्लादेश के राष्ट्रीय पहचान पत्र भी बरामद हुए। पुलिस अब दोनों की गतिविधियों, भारत में अवैध प्रवेश के नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की जांच कर रही है।

दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एफआरआरओ के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा बांग्लादेश डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Raj Sharma | June 30, 2026 | Breaking News | Google News


राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं

राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं ...

बेंगलुरु : युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- पत्नी को थी फोन पर रील्स बनाने की लत, होते थे झगड़े

बेंगलुरु : युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- पत्नी को थी फोन पर रील्स बनाने की लत, होते थे झगड़े ...

झारखंड: जेपीएससी गड़बड़ी के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के ससुर को लिया हिरासत में, रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच शुरू

झारखंड: जेपीएससी गड़बड़ी के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के ससुर को लिया हिरासत में, रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच शुरू ...

दिल्ली पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूट का मामला, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूट का मामला, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तारी ...

दिल्ली में छात्राओं को बांटी गई साइकिलों पर सियासत तेज, 'आप' ने 90 करोड़ रुपए के घोटाले का लगाया आरोप

दिल्ली में छात्राओं को बांटी गई साइकिलों पर सियासत तेज, 'आप' ने 90 करोड़ रुपए के घोटाले का लगाया आरोप ...