Search

95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत

Urtopia की ओर से नई ईलेक्ट्रिक बाइक Carbon Atom को लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की ओर से पेश की गई एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक है। यह वजन में हल्की है लेकिन दावा किया गया है कि बिल्ड स्ट्रॉन्ग है। ई-बाइक में 750 W की मोटर लगी है। यह 802Wh बैटरी

Urtopia की ओर से नई ईलेक्ट्रिक बाइक Carbon Atom को लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की ओर से पेश की गई एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक है। यह वजन में हल्की है लेकिन दावा किया गया है कि बिल्ड स्ट्रॉन्ग है। ई-बाइक में 750 W की मोटर लगी है। यह 802Wh बैटरी से लैस होकर आती है। इसमें 8-स्पीड सिस्टम लगा है। साथ ही स्पीड कंट्रोल के लिए Tektro हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक लगे हैं। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक बाइक कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Urtopia Carbon Atom E-bike Price

Urtopia Carbon Atom ई-बाइक की कीमत $2,499 (लगभग 2,35,000 रुपये) है। इसके साथ में कंपनी मडगार्ड, और किकस्टैंड एकदम फ्री दे रही है। ईलेक्ट्रिक बाइक को फिलहाल अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह तीन कलर्स में पेश की गई है जिसमें मूनलाइट, कॉपर, और ऑलिव को शामिल किया गया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Urtopia Carbon Atom E-bike Features

Urtopia Carbon Atom बाइक में 750 वॉट की लगातार आउटपुट वाली हब मोटर लगी है। यह 1,250 वॉट का पीक आउटपुट और 90 Nm तक का टॉर्क देती है। इसे पावर देने के लिए एक बड़ी 802 Wh की बैटरी इसमें लगी है। कंपनी ने कहा है कि यह एक लाइट-वेट ई-बाइक है और बिना एक्सेसरीज़ के इस बाइक का वज़न 58 पाउंड यानी लगभग 26 किलोग्राम है। कार्बन एटम ई-बाइक में 8-स्पीड वाला Shimano Acera डेरेलियर है। ब्रेकिंग के लिए हाइड्रॉलिक Tektro डिस्क ब्रेक इसमें दिए गए हैं। इसमें 80 मिलीमीटर ट्रैवल वाला फ्रंट सस्पेंशन फोर्क लगा है। इसका कार्बन फ्रेम वाइब्रेशन को कम करने में मदद करता है।

इलेक्ट्रिक बाइक में हालांकि कोई रियर सस्पेंशन नहीं है, लेकिन आरामदायक बनाने के लिए इसमें एक सस्पेंशन सीटपोस्ट दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक बाइक 3.5 इंच के कलर LCD डिस्प्ले से लैस होकर आती है। इसमें 26 इंच के केंडा टायर लगे हैं। साथ ही इंटीग्रेटेड रियर लाइट भी है। हैंडलबार के साथ एक हेडलाइट भी दी गई है। कंपनी ने कहा है कि यह एक बार के चार्ज में 95 किलोमीटर तक जा सकती है। 

Vikas kumar | June 29, 2026 | Technology | Google News


राष्ट्रगान प्रोटोकॉल विवाद के कारण तमिलनाडु के मंत्री ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नहीं लिया हिस्सा

राष्ट्रगान प्रोटोकॉल विवाद के कारण तमिलनाडु के मंत्री ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नहीं लिया हिस्सा ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन पर आधारित फार्मा क्षेत्र के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल

वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन पर आधारित फार्मा क्षेत्र के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल ...