Search

अयोध्या पहुंचे केजरीवाल, कहा- राम मंदिर चढ़ावा चोरी 'महापाप', मामले में शामिल बड़े लोगों की भी हो जांच

अयोध्या पहुंचे केजरीवाल, कहा- राम मंदिर चढ़ावा चोरी 'महापाप', मामले में शामिल बड़े लोगों की भी हो जांच

अयोध्या पहुंचे केजरीवाल, कहा- राम मंदिर चढ़ावा चोरी 'महापाप', मामले में शामिल बड़े लोगों की भी हो जांच अयोध्या, 26 जून। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद राम मंदिर के चढ़ावा मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चढ़ावे की कथित चोरी "महापाप" है और इस मामले में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि हमने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की है कि जिन लोगों ने इस तरह का महापाप किया है, उन्हें भगवान कठोर से कठोर दंड दें। उन्होंने एफआईआर दर्ज होने पर भी सवाल उठाते हुए कहा, "जो एफआईआर हुई है, वह केवल दिखावा और छलावा है। आठ छोटे-छोटे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इतने लंबे समय से यदि कोई घोटाला चल रहा था तो उसे केवल छोटे कर्मचारी नहीं चला सकते। इसके तार बहुत ऊपर तक जुड़े हुए हैं। बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है और छोटे कर्मचारियों के सिर पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है।" रामलला के दर्शन के बाद केजरीवाल हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर भगवान राम और बजरंगबली के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। विश्लेषकों का कहना है कि केजरीवाल का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं का मामला प्रदेश की राजनीति के केंद्र में है। एसआईटी की सिफारिश के बाद गुरुवार देर रात इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच एजेंसियां आरोपियों की भूमिका, नकदी बरामदगी और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही हैं। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराई जाए तथा यदि जांच में किसी बड़े पदाधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी समान रूप से कार्रवाई की जाए।

Raj Sharma | June 26, 2026 | Breaking News | Google News


वाराणसी से केशव प्रसाद मौर्य का वैश्विक शांति का संदेश, बोले- बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश की आज सबसे ज्यादा जरूरत

वाराणसी से केशव प्रसाद मौर्य का वैश्विक शांति का संदेश, बोले- बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश की आज सबसे ज्यादा जरूरत ...

सावन में मनाए जाने वाले पर्वों का आधार सिर्फ आस्था नहीं बल्कि विज्ञान भी; जानिए इसके वैज्ञानिक महत्व

सावन में मनाए जाने वाले पर्वों का आधार सिर्फ आस्था नहीं बल्कि विज्ञान भी; जानिए इसके वैज्ञानिक महत्व ...

राजस्थान में मानसून का कहर: जयपुर में सड़कें जलमग्न, धौलपुर में बाजार डूबे; 22 जिलों में येलो अलर्ट

राजस्थान में मानसून का कहर: जयपुर में सड़कें जलमग्न, धौलपुर में बाजार डूबे; 22 जिलों में येलो अलर्ट ...

गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मुस्लिम श्रद्धालुओं ने की गुरु पूजा

गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मुस्लिम श्रद्धालुओं ने की गुरु पूजा ...

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल ...

गुरु पूर्णिमा पर पतंजलि योगपीठ में जुटे हजारों श्रद्धालु, बाबा रामदेव बोले- ज्ञान और संस्कार से बनेगा नया भारत

गुरु पूर्णिमा पर पतंजलि योगपीठ में जुटे हजारों श्रद्धालु, बाबा रामदेव बोले- ज्ञान और संस्कार से बनेगा नया भारत ...

लोकसभा में हंगामे के कारण प्रश्नकाल बाधित, स्पीकर ने दोपहर तक के लिए स्थगित की कार्यवाही

लोकसभा में हंगामे के कारण प्रश्नकाल बाधित, स्पीकर ने दोपहर तक के लिए स्थगित की कार्यवाही ...