Search

आईपीएल 2026: वैभव-जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी, आरआर ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से हराया।


गुवाहाटी, आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से हराया। आरआर की ओर से वैभव सूर्यवंशी और धुव जुरेल ने धमाकेदार पारी खेली।  


202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में 108 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। वैभव ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए।


हालांकि, शिमरोन हेटमायर फ्लॉप रहे और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कप्तान रियान पराग भी सिर्फ 3 रन ही बना सके। जुरेल एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने 43 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में जुरेल ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 24 रनों की नाबाद पारी खेली। जुरेल और जडेजा ने पांचवें विकेट के लिए 50 गेंदों में 68 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट निकाले।


इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिल साल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। देवदत्त पडिक्कल भी 7 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। क्रुणाल पांड्या सिर्फ एक रन ही बना सके, तो जितेश शर्मा को 5 रनों के स्कोर पर बृजेश शर्मा ने चलता किया। टिम डेविड भी फ्लॉप रहे और वह 9 गेंदों में 13 रन ही बना पाए।


हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार ने एक छोर संभाले रखा और 40 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली। रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए। वहीं, अंत के ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार 9 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। संदीप शर्मा और जडेजा ने एक-एक विकेट निकाला। यह राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन में लगातार चौथी जीत है, जबकि आईपीएल 2026 में आरसीबी को पहली हार का मुंह देखना पड़ा है।


Raj Sharma | April 11, 2026 | Sports |


सब जूनियर मेन्स नेशनल्स: उत्तर प्रदेश हॉकी के कप्तान केतन कुशवाहा ने बताया चैंपियन बनने का राज

उत्तर प्रदेश हॉकी के कप्तान केतन कुशवाहा ने कहा है कि सब-जूनियर मेन्स नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीतने ...

संजू सैमसन मार्च महीने के आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने, भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिला...

आईपीएल 2026: आरआर को हराकर 'शीर्ष-4' में पहुंची एसआरएच, जानें अब किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच सोमवार को राजीव गांधी ...

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप: भारत ने आखिरी दिन 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीता, कुल 17 मेडल के साथ अभियान सम

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में रविवार को भारत ने 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल के साथ अपना अभियान समाप्त कि...

आईपीएल 2026: रदरफोर्ड की तूफानी पारी गई बेकार, आरसीबी ने एमआई को 18 रनों से हराया

आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडिय...

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड बेहद खराब, एसआरएच के खिलाफ पिछले तीन सीजन में नहीं मिली जीत

आईपीएल 2026 में शनिवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आमने-सामने होंगी। न्यू चं...

आईपीएल 2026: 'प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया', कोहली ने सूर्यवंशी को दिया विराट आशीर्वाद

ईपीएल 2026 में 10 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंज...

आईपीएल 2026: केकेआर को हराकर एलएसजी ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला गुरुवार को कोलकाता के इडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ ...

आईपीएल 2026: मुकुल चौधरी ने तूफानी बल्लेबाजी से पलटी हारी हुई बाजी, एलएसजी ने केकेआर को 3 विकेट से ह

आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर सांसें रोक देने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी...

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

फैन पार्क 18-19 अप्रैल से 23-24 मई तक छह वीकेंड में लगेंगे, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों के फैंस को एक जीवंत माहौल मे...