Search

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के फंड से जुड़े मामले में याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के फंड से जुड़े मामले में याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के फंड से जुड़े मामले में याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार नई दिल्ली, 25 जून । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की जांच को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री इस मामले को सूचीबद्ध करेगी। अयोध्या में श्री राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और गबन की जांच को लेकर वकील अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव ने जनहित याचिका दाखिल की है। गुरुवार को जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच के सामने याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उनकी तत्काल मांग सिर्फ इतनी है कि मामले को जल्द सूचीबद्ध किया जाए, ताकि महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सके। याचिका में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पैसों में गड़बड़ी के आरोपों की एफआईआर दर्ज की जाए। सीबीआई की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) बनाकर निष्पक्ष, समयबद्ध जांच कराई जाए, ताकि यह पता चल सके कि दान के पैसों में कोई गड़बड़ी, गबन या भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं। याचिकाकर्ताओं ने बैंक अकाउंट, दान रजिस्टर, ऑडिट रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज समेत सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश देने की भी मांग की है। याचिका में कोर्ट के सामने मांग की गई कि किसी भी रिकॉर्ड या सबूत को नष्ट करने या उसमें छेड़छाड़ करने पर रोक लगाई जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया। बेंच ने याचिकाकर्ताओं सोमवार को फिर से अवकाशकालीन पीठ के सामने याचिका मेंशन करने को कहा है। बेंच ने कहा, "रजिस्ट्री इसे सूचीबद्ध करेगी। आपको तारीख मिल जाएगी।" इसी बीच, लखनऊ के डिविजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय एसआईटी ने हाल ही में राज्य सरकार को अपनी शुरुआती रिपोर्ट सौंपी है। हालांकि, मंदिर के फंड में कथित हेराफेरी की विस्तृत जांच अभी भी जारी है।

Raj Sharma | June 25, 2026 | Trending News |


आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की, अगले 14 घंटे कई राज्यों के लिए मुश्किल

आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की, अगले 14 घंटे कई राज्यों के लिए मुश्किल ...

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात ...

दिल्ली में प्रदूषण कम करने की बड़ी पहल, अगले साल सड़कों पर उतरेंगी 2,800 नई इलेक्ट्रिक एसी लो-फ्लोर बसें

दिल्ली में प्रदूषण कम करने की बड़ी पहल, अगले साल सड़कों पर उतरेंगी 2,800 नई इलेक्ट्रिक एसी लो-फ्लोर बसें ...

एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज, हल्की फुहारों से मिलेगी आंशिक राहत

एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज, हल्की फुहारों से मिलेगी आंशिक राहत ...

केतन अग्रवाल हत्याकांड : पिता की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आग्रह

केतन अग्रवाल हत्याकांड : पिता की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आग्रह ...

अमेरिका-ईरान संघर्ष में क्या बड़ी हार अरब देशों की हुई है?

अमेरिका और ईरान के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर साइन होने से मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन कुछ समय के लिए कम हो गया है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी शुरुआती स्टेज में है और इसके आख़िरी नतीजों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. फिर भी, एक...

आईसीसी रैंकिंग: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब

आईसीसी रैंकिंग: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब ...

पीटी उषा: 9 साल की उम्र में स्कूल चैंपियन को हराया, एशियाई खेलों में जीते 11 पदक, 'उड़न परी' पड़ा नाम

पीटी उषा: 9 साल की उम्र में स्कूल चैंपियन को हराया, एशियाई खेलों में जीते 11 पदक, 'उड़न परी' पड़ा नाम ...