Search

'यातनाएं सहीं, मगर नहीं स्वीकारा धर्मांतरण', बाबा बंदा सिंह बहादुर को शहीदी दिवस पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया याद

'यातनाएं सहीं, मगर नहीं स्वीकारा धर्मांतरण', बाबा बंदा सिंह बहादुर को शहीदी दिवस पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया याद

'यातनाएं सहीं, मगर नहीं स्वीकारा धर्मांतरण', बाबा बंदा सिंह बहादुर को शहीदी दिवस पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया याद नई दिल्ली, 25 जून । महान योद्धा और खालसा सेना के प्रथम सेनापति बाबा बंदा सिंह बहादुर के शहीदी दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें नमन किया है। शाह ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर मातृभूमि, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व से मुगल सेना को अनेक बार पराजित किया। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मातृभूमि, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित बाबा बंदा सिंह बहादुर ने अपने अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व से मुगल सेना को अनेक बार पराजित किया व विशाल भू-भाग को मुगल अत्याचारों से मुक्त कराया। उन्होंने किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए न्यायपूर्ण व्यवस्था स्थापित की और असहनीय यातनाएं सहने के बावजूद धर्मांतरण स्वीकार नहीं किया।" अमित शाह ने पोस्ट में आगे लिखा, "महान योद्धा, खालसा सेना के प्रथम सेनापति व अद्वितीय पराक्रम के प्रतीक बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।" केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के शहीदी दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन। किसानों के हितों और उनकी रक्षा के लिए बाबा बंदा सिंह बहादुर ने संघर्ष किया और अपने शौर्य व पराक्रम से उन्हें भयमुक्त किया। धर्म और संस्कृति के पथ पर सदा रहें उनको युगों तक याद रखा जाएगा।" इस अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "मजलूमों के रक्षक, महान योद्धा, सिख कौम के महान जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर के शहीदी दिवस पर उनकी लासानी शहादत को कोटि-कोटि नमन करता हूं। बाबा बंदा सिंह बहादुर की महान शहादत समाज को सदैव जुल्म के आगे न झुकने की प्रेरणा देती रहेगी।" वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, "महान योद्धा, अद्वितीय सेनानायक और वीरता के प्रतीक बाबा बंदा सिंह बहादुर के बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन। आपका अदम्य साहस, अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान हमारे लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा।"

Raj Sharma | June 25, 2026 | Trending News |


आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की, अगले 14 घंटे कई राज्यों के लिए मुश्किल

आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की, अगले 14 घंटे कई राज्यों के लिए मुश्किल ...

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात ...

दिल्ली में प्रदूषण कम करने की बड़ी पहल, अगले साल सड़कों पर उतरेंगी 2,800 नई इलेक्ट्रिक एसी लो-फ्लोर बसें

दिल्ली में प्रदूषण कम करने की बड़ी पहल, अगले साल सड़कों पर उतरेंगी 2,800 नई इलेक्ट्रिक एसी लो-फ्लोर बसें ...

एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज, हल्की फुहारों से मिलेगी आंशिक राहत

एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज, हल्की फुहारों से मिलेगी आंशिक राहत ...

केतन अग्रवाल हत्याकांड : पिता की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आग्रह

केतन अग्रवाल हत्याकांड : पिता की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आग्रह ...

अमेरिका-ईरान संघर्ष में क्या बड़ी हार अरब देशों की हुई है?

अमेरिका और ईरान के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर साइन होने से मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन कुछ समय के लिए कम हो गया है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी शुरुआती स्टेज में है और इसके आख़िरी नतीजों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. फिर भी, एक...

आईसीसी रैंकिंग: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब

आईसीसी रैंकिंग: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब ...

पीटी उषा: 9 साल की उम्र में स्कूल चैंपियन को हराया, एशियाई खेलों में जीते 11 पदक, 'उड़न परी' पड़ा नाम

पीटी उषा: 9 साल की उम्र में स्कूल चैंपियन को हराया, एशियाई खेलों में जीते 11 पदक, 'उड़न परी' पड़ा नाम ...