Search

भीषण गर्मी से जूझ रहा यूरोप: फ्रांस में दो बच्चों समेत 18 की मौत, ब्रिटेन ने जारी किया रेड अलर्ट

भीषण गर्मी से जूझ रहा यूरोप: फ्रांस में दो बच्चों समेत 18 की मौत, ब्रिटेन ने जारी किया रेड अलर्ट

भीषण गर्मी से जूझ रहा यूरोप: फ्रांस में दो बच्चों समेत 18 की मौत, ब्रिटेन ने जारी किया रेड अलर्ट लंदन/पेरिस, 23 जून । यूरोप के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते जनजीवन, स्वास्थ्य सेवाएं और बुनियादी ढांचा गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। फ्रांस में दो बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई जबकि स्पेन के ठंडे माने जाने वाले इलाके सान सेबेस्टियन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ब्रिटेन की यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने इंग्लैंड के छह क्षेत्रों वेस्ट मिडलैंड्स, ईस्ट मिडलैंड्स, साउथ ईस्ट, साउथ वेस्ट, लंदन और ईस्ट ऑफ इंग्लैंड में बुधवार सुबह 1 बजे से गुरुवार रात 11 बजे तक रेड हेल्थ वार्निंग जारी की है। यह चेतावनी बताती है कि स्थिति इतनी गंभीर है कि स्वस्थ लोगों के लिए भी जीवन का खतरा* पैदा हो सकता है और इसका असर परिवहन, भोजन, पानी, ऊर्जा आपूर्ति और व्यवसायों पर भी पड़ सकता है। यह ब्रिटेन में जारी की गई दूसरी ऐसी रेड चेतावनी है। इससे पहले जुलाई 2022 में पहली बार यह अलर्ट जारी किया गया था, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। द गार्डियन ने मौसम विशेषज्ञों के हवाले से बताया कि इस सप्ताह इंग्लैंड और वेल्स में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे 1976 का जून रिकॉर्ड भी टूट सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह स्थिति एक “हीट डोम” के कारण बनी है, जो पश्चिमी यूरोप के ऊपर गर्म हवा को फंसा देती है। जलवायु परिवर्तन इस तरह की चरम मौसम घटनाओं को और अधिक तीव्र बना रहा है। फ्रांस में स्थिति और भी गंभीर है, जहां आधे से अधिक क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगभग 3.9 करोड़ लोग इस चेतावनी के दायरे में हैं। सप्ताहांत से अब तक कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं जिन्हें कार के अंदर बेहोश पाया गया था। फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू ने हालात की समीक्षा के लिए आपात बैठक बुलाने का कार्यक्रम तय किया है। देश में 1,350 से अधिक स्कूलों को बंद करना पड़ा है। इटली ने भी 12 शहरों के लिए रेड हीट अलर्ट जारी किया है, जबकि दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में एक परमाणु संयंत्र ने नदी के पानी के अत्यधिक गर्म हो जाने के कारण एक रिएक्टर बंद कर दिया है। जर्मनी में सप्ताहांत के दौरान तैराकी से जुड़े हादसों में पांच लोगों की मौत हुई। वहीं फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर विमान के लंबे समय तक रनवे पर खड़े रहने के कारण कई यात्री गर्मी से परेशान हो गए। स्पेन में मौसम एजेंसी एईएमईटी के अनुसार तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है, जबकि उत्तरी क्षेत्रों में यह अंतर 10 डिग्री से भी ज्यादा है। सान सेबेस्टियन जैसे अपेक्षाकृत ठंडे इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। बेल्जियम में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह हीटवेव एक सप्ताह तक रह सकती है और तापमान रिकॉर्ड स्तर तक जा सकता है। पेरिस में जून महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई गई है।

Raj Sharma | June 23, 2026 | Trending News |


आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की, अगले 14 घंटे कई राज्यों के लिए मुश्किल

आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की, अगले 14 घंटे कई राज्यों के लिए मुश्किल ...

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात ...

दिल्ली में प्रदूषण कम करने की बड़ी पहल, अगले साल सड़कों पर उतरेंगी 2,800 नई इलेक्ट्रिक एसी लो-फ्लोर बसें

दिल्ली में प्रदूषण कम करने की बड़ी पहल, अगले साल सड़कों पर उतरेंगी 2,800 नई इलेक्ट्रिक एसी लो-फ्लोर बसें ...

एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज, हल्की फुहारों से मिलेगी आंशिक राहत

एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज, हल्की फुहारों से मिलेगी आंशिक राहत ...

केतन अग्रवाल हत्याकांड : पिता की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आग्रह

केतन अग्रवाल हत्याकांड : पिता की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आग्रह ...

अमेरिका-ईरान संघर्ष में क्या बड़ी हार अरब देशों की हुई है?

अमेरिका और ईरान के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर साइन होने से मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन कुछ समय के लिए कम हो गया है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी शुरुआती स्टेज में है और इसके आख़िरी नतीजों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. फिर भी, एक...

आईसीसी रैंकिंग: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब

आईसीसी रैंकिंग: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब ...

पीटी उषा: 9 साल की उम्र में स्कूल चैंपियन को हराया, एशियाई खेलों में जीते 11 पदक, 'उड़न परी' पड़ा नाम

पीटी उषा: 9 साल की उम्र में स्कूल चैंपियन को हराया, एशियाई खेलों में जीते 11 पदक, 'उड़न परी' पड़ा नाम ...