Search

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के करो या मरो वाले मैच में एमएस धोनी की वापसी की संभावना पर संदेह जताया है


नई दिल्ली,भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के करो या मरो वाले मैच में एमएस धोनी की वापसी की संभावना पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व दिग्गज कप्तान एक साल से ज्यादा समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद ऐसा रिस्क लेना नहीं चाहेंगे। 


गावस्कर ने कहा कि एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम (चेपॉक) में एसआरएच के खिलाफ सीएसके का मैच प्लेऑफ की रेस में बहुत अहमियत रखता है, लेकिन उनका मानना ​​है कि धोनी के खेलने की संभावना कम है, भले ही फैंस उन्हें सीजन के आखिरी घरेलू मैच में टीम में देखने की उम्मीद कर रहे हों।


गावस्कर ने 'जियोस्टार' से कहा, “एसआरएच के खिलाफ होने वाला मैच सीएसके के लिए बहुत अहम है। यह चेपॉक में उनका आखिरी घरेलू मैच है, इसलिए स्वाभाविक रूप से फैंस एमएस धोनी को खेलते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, वह इस सीजन में बिल्कुल भी नहीं खेले हैं। असल में, उन्होंने एक साल से ज्यादा समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। इस वजह से मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे।" 


भारत के पूर्व कप्तान ने जोर देकर कहा कि सीएसके को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होगी, जो पहले से ही लय में हों और टूर्नामेंट के इतने अहम दौर में मैच के लिए तैयार हों। गावस्कर ने कहा, "आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो मैच-फिट हों और पिछले छह हफ्तों से नियमित खेल रहे हों। धोनी पूरी तरह से टीम-मैन हैं। मुझे नहीं लगता कि वह मौजूदा कॉम्बिनेशन को बिगाड़ना चाहेंगे। अगर वह एसआरएच के खिलाफ खेलते हैं तो मुझे बहुत हैरानी होगी। यह सीएसके के लिए जरूरी मैच है। एक जीत उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखेगी। उन्हें यह मैच हर हाल में जीतना होगा, और ऐसे खिलाड़ी को लाना जो एक साल से अधिक समय से नहीं खेला है, एक जुआ हो सकता है।" 


चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मुकाबलों के बाद 12 अंक हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए दोनों ही मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। आखिरी मैच में टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।


 

Raj Sharma | May 18, 2026 | Sports |


भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था'

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था' ...

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल ...

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार ...