Search

आईपीएल 2026: एमआई पर भारी पड़ी हेड-क्लासेन की बल्लेबाजी, एसआरएच की 6 विकेट से जीत

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की


मुंबई,  विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। 9 में से 6 मैच जीतकर एसआरएच प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि एमआई 8 में से 6 मैच गंवाकर 9वें स्थान पर है। 






टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (एमआई) ने 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। इस टीम को विल जैक्स और रयान रिकेल्टन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 43 गेंदों में 93 रन की साझेदारी की।




जैक्स 22 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद सूर्यकुमार यादव (5) का विकेट भी गिर गया। टीम ने 110 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया था। यहां से रिकेल्टन ने नमन धीर (22) के साथ 55 रन, जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या (31) के साथ 56 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।




रिकेल्टन 55 गेंदों में 8 छक्कों और 10 चौकों के साथ 123 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। हार्दिक पांड्या, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।




इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.4 ओवरों में 129 रन जोड़े। अभिषेक 24 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ट्रेविस हेड 30 गेंदों में 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए।




इस टीम ने 133 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खो दिया था, जिसके बाद हेनरिक क्लासेन ने नीतीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 80 रन जुटाकर टीम को 213 के स्कोर तक पहुंचाया। नीतीश 21 रन बनाकर आउट हुए।




यहां से क्लासेन ने सलिल अरोड़ा के साथ 14 गेंदों में 36 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई। क्लासेन 30 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ 65 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सलिल ने 10 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 30 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से गजनफर ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट निकाला।



Raj Sharma | April 30, 2026 | Sports |


भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था'

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था' ...

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल ...

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार ...