Search

पीबीकेएस बनाम आरआर: हार के साथ पंजाब किंग्स के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी


न्यू चंडीगढ़,  आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस सीजन की पहली हार के साथ ही पंजाब किंग्स के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। 


पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का 8वीं बार बचाव करने में नाकाम रही है। पीबीकेएस इस लीग में सर्वाधिक बार 200 से अधिक रन स्कोरबोर्ड पर लगाने के बावजूद मैच गंवाने वाली टीम बन गई है। पंजाब किंग्स ने इस अनचाहे रिकॉर्ड के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी को पीछे छोड़ दिया है। आरसीबी 7 बार आईपीएल में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का बचाव करने में विफल रही है। वहीं, इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे (6) और कोलकाता नाइट राइडर्स (5) चौथे नंबर पर मौजूद है।


पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मुकाबले में निराशाजनक रहा। अर्शदीप सिंह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट चटकाया और 68 रन खर्च किए। वहीं, इस सीजन में अपना पहला मैच खेल लॉकी फर्ग्यूसन भी लय से भटके नजर आए और उन्होंने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 57 रन दिए। मार्को जानसेन ने 3.2 ओवर में 41 रन दिए।


पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। टीम की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 59 रन बनाए। वहीं, मार्कस स्टोइनिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 62 रनों की आतिशी पारी खेली। स्टोइनिस ने 281 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी इस पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाए।


हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों के लक्ष्य को 4 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आरआर की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, डोनोवन फरेरा ने 26 गेंदों में 52 रनों की नाबाद पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 43 रन बनाए, तो शुभम दुबे ने 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए।


Raj Sharma | April 29, 2026 | Sports |


गिल-सुदर्शन की दमदार पारी, जीटी ने चेज किया आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान र...

आईपीएल 2026: मुल्लांपुर में आरआर का रिकॉर्ड दमदार, दूसरे क्वालीफायर में आसान नहीं होगी जीटी की राह

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (ज...

यूनिटी कप: जमैका ने सेमीफाइनल में भारत को 2-0 से हराया, तीसरे स्थान के लिए होगी जिम्बाब्वे से भिड़

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को द वैली में यूनिटी कप के दूसरे सेमीफाइनल में जमैका से 0-2 से हार का सामना करना प...

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने खत्म की सुदर्शन की बादशाहत, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदरा...

आईपीएल 2026: वैभव की तूफानी बल्लेबाजी, एसआरएच को 47 रन से रौंदकर 'क्वालीफायर-2' में आरआर

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 'एलिमिनेटर' मैच में 47 रन से मात देकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 'क्वालीफायर-2...

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स 2026: पहले दिन निषाद कुमार और रक्षिता राजू ने बिखेरी चमक

8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले...

'हम ज्यादा आक्रामक होने की कोशिश करेंगे'; प्लेऑफ के दबाव से निपटने पर कमिंस ने कहा

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेऑफ के दबाव को संभालने और खिताब वापस जीतने के लिए तीन मैच ...

आईपीएल 2026 : इन दमदार रिकॉर्ड्स के साथ आरसीबी ने मारी खिताबी मुकाबले में एंट्री

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइ...

गुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर विजेंदर सिंह ने पंजाब सरकार की आलोचना की

विजेंदर सिंह ने धावक गुरिंदरवीर सिंह की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता के बाद उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए...