Search

टी20 मुंबई लीग 2026: सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे का नाम रिटेंशन लिस्ट में शामिल

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने टी20 मुंबई लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी की है


मुंबई, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने टी20 मुंबई लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी की है। सूची में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और सीनियर खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे का नाम शामिल है।


 




अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे और सरफराज खान जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को रिटेन करने और यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे को आइकन प्लेयर्स के तौर पर रखने के साथ, फ्रेंचाइजी ने एक मजबूत कोर हासिल कर लिया है, जो लीग के बढ़ते कद को दिखाता है।




आठ टीमों में से हर एक ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया।




ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने सूर्यकुमार (आइकन प्लेयर) को रिटेन किया है। साथ में आयुष और सूर्यांश शेडगे भी हैं। पिछले सीजन की रनर-अप सोबो मुंबई फाल्कन्स ने श्रेयस अय्यर (आइकन प्लेयर), अंगकृष रघुवंशी और हर्ष अघव को रिटेन किया है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने तुषार देशपांडे (आइकन प्लेयर) के साथ सिद्धेश लाड और रोहन राजे को रिटेन किया है। 




बांद्रा ब्लास्टर्स ने यशस्वी को अपना आइकॉन प्लेयर चुना है। उनके साथ सुवेद पारकर और ध्रुमिल मटकर भी रिटेन हुए हैं। एआरसीएस अंधेरी ने शिवम दुबे (आइकन प्लेयर) को प्रग्नेश कनपिल्लेवार और दीपक शेट्टी के साथ रिटेन किया है। आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स ने सरफराज खान (आइकन प्लेयर) के साथ शम्स मुलानी और जय बिस्टा को रिटेन किया है।




नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने अजिंक्य रहाणे (आइकन प्लेयर) के साथ अभिज्ञान कुंडू और तनुश कोटियन को रिटेन किया है। ईगल थाने स्ट्राइकर्स ने शार्दुल ठाकुर (आइकन प्लेयर) के साथ अथर्व अंकोलेकर और साईराज पाटिल को रिटेन किया है। 




रिटेन किए गए कई प्लेयर्स इंडियन प्रीमियर लीग और इंटरनेशनल लेवल पर अपना अच्छा परफॉर्मर रहे हैं। ये खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए अनुभव और युवा जोश के बेहतर संतुलन बनाते हुए दिखेंगे।




एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, "यह सभी फ्रेंचाइजी की तरफ से इरादे का एक मजबूत बयान है। इंडियन क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नामों को रिटेन करना टी20 मुंबई लीग की ताकत और विश्वसनियता को दिखाता है जो उसने इतने सालों में बनाई है। साथ ही, युवा और उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए ऐसे जाने-माने स्टार्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका उनके बतौर खिलाड़ी विकास के लिए बहुत कीमती है। इतने हाई-क्वालिटी कोर के साथ, हम एक ऐसे सीजन के लिए तैयार हैं जो कॉम्पिटिशन और क्रिकेट के ओवरऑल मानक को और ऊंचा करेगा।"




लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन राजदीप गुप्ता ने कहा, "ये रिटेंशन फ्रेंचाइजियों की रणनीतिक स्पष्टता और मुंबई में मौजूद प्रतिभा की गहराई को दिखाते हैं। जाने-माने खिलाड़ी और उभरते हुए खिलाड़ियों का मिश्रण इसे अब तक के सबसे रोमांचक सीजन में से एक बना देगा। रिटेंशन रणनीति टीमों के हाई-परफॉर्मेंस माहौल को बनाए रखते हुए निरंतरता बनाए रखने के इरादे को स्पष्ट करती है।"




रिटेंशन फेज पूरा होने के साथ, अब फोकस नीलामी पर है। हर फ्रेंचाइजी अपने मजबूत कोर को बनाना चाहती है और ऐसी टीम बनाना चाहती है जो 2026 के ब्लॉकबस्टर सीजन में खिताब जीत सके। नीलामी की तारीखें और डिटेल्स जल्द जारी की जाएंगी। 



Raj Sharma | April 25, 2026 | Sports |


भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था'

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था' ...

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल ...

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार ...