Search

कोच साल्वी ने जताया भरोसा, तीसरे टी20 में जोरदार वापसी करेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच आविष्कार साल्वी ने उम्मीद जताई है कि टीम बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में मजबूत वापसी करेगी


जोहान्सबर्ग , भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच आविष्कार साल्वी ने उम्मीद जताई है कि टीम बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में मजबूत वापसी करेगी। पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम अभी 0-2 से पीछे चल रही है।  


साल्वी ने कहा कि पहले दो मैचों में हार का कारण खराब प्लानिंग नहीं, बल्कि प्लान को सही तरीके से लागू (एग्जीक्यूट) न कर पाना रहा। उन्होंने बताया कि टीम ने मैच से पहले अच्छी तैयारी की थी, लेकिन मैदान पर खिलाड़ी उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सकीं जैसा सोचा गया था।


पहले टी20 में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 157 रन लगाए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 47 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने लौरा वोल्वार्ट (51) और एनेरी डकर्कसेन (44*) की दमदार पारियों के बूते 158 रनों के लक्ष्य को 5 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया था।


दूसरे मुकाबले में शेफाली वर्मा ने 57 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका था और पूरी टीम 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। साउथ अफ्रीका ने 148 रनों के लक्ष्य को लौरा वोल्वार्ट (54 रन) और सुने लुस (57) की शानदार पारियों के दम पर 17.1 ओवर में महज 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था।


साल्वी ने बताया कि टीम ने अपनी गलतियों को पहचान लिया है और उन्हें सुधारने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी काफी अनुभवी हैं और जानती हैं कि पहले दो टी20 मुकाबलों में कहां कमी रह गई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीसरे टी20 में टीम जोरदार वापसी करेगी।


उन्होंने यह भी कहा कि दोनों मैचों में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी। करीब 12 ओवर तक टीम का स्कोर 100 रन के आसपास था, लेकिन अंत के ओवरों में टीम मजबूत फिनिश नहीं कर पाई। यही हार की एक बड़ी वजह रही। युवा खिलाड़ी काश्वी गौतम की तारीफ करते हुए साल्वी ने कहा कि वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। हालांकि, पिछले मैच में वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं थीं, लेकिन वह लगातार मेहनत कर रही हैं और जल्द ही अच्छा प्रदर्शन करेंगी।


ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की हालिया फॉर्म पर बात करते हुए कोच ने कहा, "देखिए, दीप्ति एक चैंपियन प्लेयर है। हम सब यह जानते हैं। मेरा मतलब है, एक या दो मैच उनके टैलेंट और इतने सालों में उसके प्रदर्शन को सही नहीं ठहराते। हम सब जानते हैं कि वह अपने पूरे करियर में एक चैंपियन प्लेयर, एक चैंपियन बॉलर, एक चैंपियन बल्लेबाज और एक चैंपियन ऑलराउंडर रही हैं। यह वह स्टेज है जहां वह शायद अभी अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं है। हालांकि, वह अपनी फिटनेस और गेंदबाजी पर लगातार कड़ी मेहनत कर रही हैं।" साल्वी ने कहा कि वह गेंदबाजी अटैक अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं है, लेकिन तैयारी अच्छी है। उन्हें उम्मीद है कि टीम तीसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीरीज में वापसी करेगी।


Raj Sharma | April 22, 2026 | Sports |


भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था'

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था' ...

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल ...

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार ...