Search

आईपीएल 2026: एसआरएच-डीसी के बीच रोमांचक मुकाबला आज, इस टीम का पलड़ा रहा है भारी

आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा


हैदराबाद, आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है। एसआरएच और डीसी दोनों ही इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपनी जगह मजबूत करने के लक्ष्य के साथ खेलेंगी। 


 




एसआरएच के लिए सीजन मिला-जुला रहा है। टीम ने अब तक खेले 6 मैचों में 3 जीत हासिल की है और 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। एसआरएच ने अपने पिछले 2 मैच लगातार जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ ये जीत एसआरएच को अपने घरेलू मैदान पर मिली है, इसलिए डीसी के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। 




हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, कप्तान ईशान किशन, और हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो गेंदबाजी में युवा तेज गेंदबाजों ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, और साकिब हुसैन ने अच्छा प्रभाव दिखाया है। नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को संतुलित किया है। डीसी के खिलाफ मैच में एसआरएच प्रबंधन को इन खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 




डीसी 5 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। डीसी ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और लगातार 2 मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उसके घर में 6 विकेट से हराकर डीसी जीत की लय पर लौटी और एसआरएच के खिलाफ इस क्रम को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। 




डीसी के लिए बल्लेबाजी में केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर के प्रदर्शन में निरंतरता रही है। गेंदबाजी में लुंगी एंगिडी, टी. नटराजन, मुकेश कुमार बेहतरीन रहे हैं। स्पिन में कुलदीप यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है। डीसी के लिए पाथुम निसांका और कप्तान अक्षर पटेल की असफलता चिंता का विषय है। समीर रिजवी भी पहले 2 मैचों के बाद लगातार फ्लॉप रहे हैं। एसआरएच के खिलाफ जीत के लिए डीसी को एक टीम के रूप में एकजुट प्रदर्शन करना होगा। 




हैदराबाद में शाम का तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन लाइन लेंथ के साथ सटिक गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। 




एसआरएच और डीसी के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं। एसआरएच ने 13 मैच जीते हैं, जबकि डीसी ने 12 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है। 


Raj Sharma | April 21, 2026 | Sports |


भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था'

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था' ...

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल ...

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार ...