Search

'बांकीपुर में भाजपा नहीं, प्रशासन लड़ रहा चुनाव,' प्रशांत किशोर का आरोप

'बांकीपुर में भाजपा नहीं, प्रशासन लड़ रहा चुनाव,' प्रशांत किशोर का आरोप

'बांकीपुर में भाजपा नहीं, प्रशासन लड़ रहा चुनाव,' प्रशांत किशोर का आरोप


पटना, 30 जुलाई। बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान के बीच जन सुराज के संस्थापक एवं पार्टी प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रशासन जन सुराज के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर रहा है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।


प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू है और सभी राजनीतिक दलों को उसका पालन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन बार-बार केवल जन सुराज के समर्थकों को हटाने और हिरासत में लेने की कार्रवाई कर रहा है, जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने प्रशासन से भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी समान कार्रवाई करने की मांग की।


जन सुराज प्रमुख ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर उनके एजेंटों और समर्थकों को हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जहां-जहां जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने अपने सहायता केंद्र लगाए हैं, वहां कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन शर्मा और बबलू शर्मा सहित कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस अपने साथ ले गई है, जिससे स्थानीय समर्थकों में भय का माहौल है।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बुधवार रात से ही उनके समर्थकों को घरों से उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में भाजपा होने का मतलब यह नहीं है कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई करे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी शिकायत सुनने के लिए भी तैयार नहीं है और प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा।


प्रशांत किशोर ने कहा, "बांकीपुर में भाजपा नहीं, बल्कि प्रशासन चुनाव लड़ रहा है। पुलिसकर्मी लोगों के घरों में जाकर उन्हें रात में डरा-धमका रहे हैं। लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। पुलिस जन सुराज के कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने के लिए एकतरफा कार्रवाई कर रही है। वे हमारे लोगों को हिरासत में ले रहे हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा है। जनता ने इस बार भाजपा के खिलाफ वोट करने का मन बना लिया है।"


गोलघर चौक पर जन सुराज समर्थकों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रशासन से अनुमति प्राप्त लोगों को भी हिरासत में लिया है, जबकि पास ही लगे भाजपा कैम्प पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आम जनता में रोष है। उन्होंने आगे कहा कि 30 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एकतरफा हो गया है। कोशिश यही हो रही है कि सिर्फ भाजपा को वोट पड़े।


उन्होंने कहा कि जब तक हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक वे मौके पर डटे रहेंगे। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और प्रशासन से सभी राजनीतिक दलों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराया जाना चाहिए।

Amanat Arora | July 30, 2026 | Country | Politics


रसील गुजराल आर्ट लिगेसी (आरजीएएल) ने डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से पद्म विभूषण सतीश गुजराल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया

रसील गुजराल आर्ट लिगेसी (आरजीएएल) ने डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से पद्म विभूषण सतीश गुजराल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया ...

राम मंदिर चढ़ावे की हो निष्पक्ष जांच, ई-20 पेट्रोल को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन, अमित शाह से सदन में मांगा जवाब

राम मंदिर चढ़ावे की हो निष्पक्ष जांच, ई-20 पेट्रोल को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन, अमित शाह से सदन में मांगा जवाब ...

गुजरात : सरकार ने आदिवासी मरीजों के लिए अंग प्रत्यारोपण और रोबोटिक सर्जरी से जुड़ा लिया अहम फैसला

गुजरात : सरकार ने आदिवासी मरीजों के लिए अंग प्रत्यारोपण और रोबोटिक सर्जरी से जुड़ा लिया अहम फैसला ...

राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, एसआईटी जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली : मुख्यमंत्री योगी

राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, एसआईटी जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली : मुख्यमंत्री योगी ...

नई दिल्ली में जुटे भारत भर के अमेरिकी महावाणिज्य दूत, सर्जियो गोर बोले- द्विपक्षीय संबंधों को गति देना मकसद

नई दिल्ली में जुटे भारत भर के अमेरिकी महावाणिज्य दूत, सर्जियो गोर बोले- द्विपक्षीय संबंधों को गति देना मकसद ...

वर्ल्ड चैंपियन जॉर्जीव के खिलाफ ओवैस याकूब की ऐतिहासिक जीत पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व का क्षण

वर्ल्ड चैंपियन जॉर्जीव के खिलाफ ओवैस याकूब की ऐतिहासिक जीत पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व का क्षण ...

विजेंद्र सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल में भारत के प्रदर्शन पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया

विजेंद्र सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल में भारत के प्रदर्शन पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया ...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- मनुष्य को धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- मनुष्य को धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए ...