Search

राहुल गांधी के संबोधन को बाधित करने के खिलाफ संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

राहुल गांधी के संबोधन को बाधित करने के खिलाफ संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

राहुल गांधी के संबोधन को बाधित करने के खिलाफ संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस


नई दिल्ली, 30 जुलाई। मानसून सत्र के 9वें दिन भी संसद में हंगामे के आसार हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के सांसद संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे।


जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के सभी सांसद राहुल गांधी के संबोधन का मुद्दा उठाते हुए सुबह 10.30 बजे मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, इससे पहले, सुबह 10 बजे 'इंडिया' ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई गई है।


संसद में बुधवार को राहुल गांधी के संबोधन को दौरान हंगामा हुआ। एंटी पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान उन्होंने संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया था। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने 'इडियट' और 'अंधभक्त' शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई। बाद में राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए छात्रों पर फायरिंग के आरोप लगाए थे।


इसके बाद सदन में किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से माफी मांगने या तथ्य सामने रखने की मांग की। इसी बीच हंगामा लगातार जारी रहा। बाद में सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।


उधर, गुरुवार को एंटी पेपर लीक विधेयक (लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026) राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इस बिल पर दोपहर करीब 2 बजे चर्चा होने की संभावना है।


वहीं, कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने नए दलबदल विरोधी कानून की रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आज की कार्यवाही स्थगित की जाए और तत्काल महत्व के इस मामले पर पूरी चर्चा की अनुमति दी जाए। उन्होंने नोटिस में कहा, "मेरा प्रस्ताव है कि यह सदन प्रश्नकाल, शून्यकाल और दिन के अन्य सभी सूचीबद्ध कार्यों को स्थगित कर एक नए दल-बदल विरोधी कानून के स्वरूप पर चर्चा करे।"

Amanat Arora | July 30, 2026 | Country | Politics


रसील गुजराल आर्ट लिगेसी (आरजीएएल) ने डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से पद्म विभूषण सतीश गुजराल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया

रसील गुजराल आर्ट लिगेसी (आरजीएएल) ने डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से पद्म विभूषण सतीश गुजराल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया ...

राम मंदिर चढ़ावे की हो निष्पक्ष जांच, ई-20 पेट्रोल को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन, अमित शाह से सदन में मांगा जवाब

राम मंदिर चढ़ावे की हो निष्पक्ष जांच, ई-20 पेट्रोल को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन, अमित शाह से सदन में मांगा जवाब ...

गुजरात : सरकार ने आदिवासी मरीजों के लिए अंग प्रत्यारोपण और रोबोटिक सर्जरी से जुड़ा लिया अहम फैसला

गुजरात : सरकार ने आदिवासी मरीजों के लिए अंग प्रत्यारोपण और रोबोटिक सर्जरी से जुड़ा लिया अहम फैसला ...

राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, एसआईटी जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली : मुख्यमंत्री योगी

राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, एसआईटी जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली : मुख्यमंत्री योगी ...

नई दिल्ली में जुटे भारत भर के अमेरिकी महावाणिज्य दूत, सर्जियो गोर बोले- द्विपक्षीय संबंधों को गति देना मकसद

नई दिल्ली में जुटे भारत भर के अमेरिकी महावाणिज्य दूत, सर्जियो गोर बोले- द्विपक्षीय संबंधों को गति देना मकसद ...

वर्ल्ड चैंपियन जॉर्जीव के खिलाफ ओवैस याकूब की ऐतिहासिक जीत पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व का क्षण

वर्ल्ड चैंपियन जॉर्जीव के खिलाफ ओवैस याकूब की ऐतिहासिक जीत पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व का क्षण ...

विजेंद्र सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल में भारत के प्रदर्शन पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया

विजेंद्र सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल में भारत के प्रदर्शन पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया ...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- मनुष्य को धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- मनुष्य को धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए ...