Search

टेस्ला ने भारत में पहला अधिकृत बॉडी शॉप खोला, पुणे में मॉडल वाई की टेस्ट ड्राइव भी शुरू की

टेस्ला ने भारत में पहला अधिकृत बॉडी शॉप खोला, पुणे में मॉडल वाई की टेस्ट ड्राइव भी शुरू की

टेस्ला ने भारत में पहला अधिकृत बॉडी शॉप खोला, पुणे में मॉडल वाई की टेस्ट ड्राइव भी शुरू की


नई दिल्ली, 28 जुलाई। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी टेस्ला ने मंगलवार को भारत में अपने आफ्टर-सेल्स नेटवर्क का विस्तार करते हुए महाराष्ट्र के पुणे में पहला अधिकृत बॉडी शॉप शुरू करने का ऐलान किया।


इसके साथ ही कंपनी ने शहर में 2026 मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव और मॉडल वाईएल की टेस्ट ड्राइव भी शुरू कर दी है।


कंपनी ने बताया कि यह अधिकृत बॉडी शॉप महाराष्ट्र में टेस्ला ग्राहकों को सेवा प्रदान करेगा। यहां ग्राहकों को ओरिजिनल टेस्ला पार्ट्स, प्रशिक्षित तकनीशियनों और टेस्ला के मानकों के अनुरूप दुर्घटना के बाद मरम्मत और रखरखाव सेवाएं मिलेंगी।


कंपनी के अनुसार, नई सुविधा में पेशेवर दुर्घटना के बाद मरम्मत और बॉडी वर्क, सॉफ्टवेयर आधारित डायग्नोस्टिक्स, असली टेस्ला स्पेयर पार्ट्स और कंपनी द्वारा स्वीकृत मरम्मत प्रक्रियाएं उपलब्ध होंगी। इसका उद्देश्य वाहनों की सुरक्षा और प्रदर्शन को बनाए रखना तथा ग्राहकों के वाहन के मरम्मत में लगने वाले समय को कम करना है।


ग्राहकों तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए टेस्ला ने पुणे और आसपास के क्षेत्रों में 2026 मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव और मॉडल वाईएल की टेस्ट ड्राइव भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ग्राहक सहायता के माध्यम से टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं।


2026 मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव की शुरुआती कीमत 50.89 लाख रुपए है। यह एक बार चार्ज करने पर डब्ल्यूएलटीपी प्रमाणित 500 किलोमीटर तक की रेंज देती है। यह एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 5.9 सेकंड में पकड़ सकती है और इसमें 2,138 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस उपलब्ध है। इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होने वाली है।


टेस्ला ने मॉडल वाईएल को भी पेश किया है, जो तीन पंक्तियों वाली, छह सीटों वाली ऑल-व्हील ड्राइव एसयूवी है और विशेष रूप से बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।


61.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत वाली यह एसयूवी डब्ल्यूएलटीपी प्रमाणित 681 किलोमीटर तक की रेंज देती है। यह 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार केवल 5 सेकंड में हासिल कर सकती है और इसमें 2,539 लीटर तक का कार्गो स्पेस उपलब्ध है।


कंपनी ने कहा कि अधिकृत बॉडी शॉप की शुरुआत और टेस्ट ड्राइव सुविधाओं का विस्तार भारत में ग्राहकों के ओनरशिप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


टेस्ला ने यह भी कहा कि पुणे में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाया जा रहा है और यहां का मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम इसे बिक्री, सेवा और ग्राहक सहायता के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बनाता है।


Amanat Arora | July 28, 2026 | Technology | Google News


राष्ट्रगान प्रोटोकॉल विवाद के कारण तमिलनाडु के मंत्री ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नहीं लिया हिस्सा

राष्ट्रगान प्रोटोकॉल विवाद के कारण तमिलनाडु के मंत्री ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नहीं लिया हिस्सा ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन पर आधारित फार्मा क्षेत्र के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल

वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन पर आधारित फार्मा क्षेत्र के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल ...