Search

अराघची ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से फोन पर की बात, ईरानी जहाज पर यूक्रेनी हमले को लेकर हुई चर्चा

अराघची ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से फोन पर की बात, ईरानी जहाज पर यूक्रेनी हमले को लेकर हुई चर्चा

अराघची ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से फोन पर की बात, ईरानी जहाज पर यूक्रेनी हमले को लेकर हुई चर्चा


तेहरान, 27 जुलाई। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव ने रविवार को एक फोन कॉल के दौरान कैस्पियन सागर में एक ईरानी कमर्शियल जहाज पर यूक्रेन के हमले की निंदा की।


मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अराघची ने यूक्रेन के इस कदम की निंदा करते हुए इसे खतरनाक और यूनाइटेड नेशंस चार्टर के बुनियादी सिद्धांतों का साफ उल्लंघन बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईरान अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की पूरी तरह से रक्षा करेगा।


बयान में आगे कहा गया कि लावरोव ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाला एक्शन और रूस और ईरान के बीच ट्रेड रूट के लिए खतरा बताया।


बयान के मुताबिक, दोनों मंत्रियों ने तेहरान द्वारा अमेरिका के "वादों को तोड़ने और होर्मुज स्ट्रेट पर असुरक्षा थोपने" के बाद हुए क्षेत्रीय डेवलपमेंट पर भी चर्चा की।


इसके अलावा, विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि कैस्पियन सागर में ईरान के कमर्शियल जहाज पर यूक्रेन के हमले को बिना जवाब दिए ऐसे नहीं छोड़ा जा सकता। ईरानी विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर आरोप लगाया कि उन्होंने इजरायल के कहने पर यूएन चार्टर का खुला उल्लंघन करके यूरोप को अपनी लड़ाई में घसीटने का आदेश दिया।


न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि उन्होंने शनिवार और रविवार को यूरोपीय संघ की विदेश नीति की प्रमुख काजा कैलास और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोन पर हुई बातचीत में स्पष्ट कर दिया था कि कीव में मुफ्तखोर ने जो किया, उसे बिना जवाब दिए नहीं जाने नहीं दिया जा सकता।


ईरानी विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, अराघची ने शनिवार को ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास के साथ एक फोन कॉल में यह बात कही। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की।


बयान के अनुसार, अराघची ने यूक्रेनी हमले की निंदा की और ईयू, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसके गुनाहगारों और समर्थकों को जिम्मेदार ठहराने की अपील की।


इसमें आगे कहा गया कि दोनों पक्षों ने होर्मुज स्ट्रेट में हो रहे घटनाक्रम पर भी बात की और क्षेत्रीय तनाव को मैनेज करने के लिए डिप्लोमैटिक पहल की जरूरत पर जोर दिया।


एक अलग बयान में मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने हमले को लेकर शनिवार को तेहरान में यूक्रेन के चार्ज डी' अफेयर्स को बुलाया और औपचारिक रूप से इस काम की निंदा करते हुए विरोध पत्र दिया।


ईरानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह हमला शनिवार को स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 3:00 बजे हुआ और इसमें जहाज में धमाका हुआ और एक नाविक की मौत हो गई।

Amanat Arora | July 27, 2026 | International | Google News


एटीएस प्रिस्टीन सोसायटी में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस

एटीएस प्रिस्टीन सोसायटी में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...

रियलमी की पी सीरीज फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज बनी, उद्योग में सुस्ती के बावजूद बाजार हिस्सेदारी में मजबूत बढ़त

रियलमी की पी सीरीज फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज बनी, उद्योग में सुस्ती के बावजूद बाजार हिस्सेदारी में मजबूत बढ़त ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य ...

एनवीडिया, ओपनएआई के मेगा डेटा सेंटर के लिए 250 अरब डॉलर की वित्तीय गारंटी देने पर कर रही बातचीत : रिपोर्ट

एनवीडिया, ओपनएआई के मेगा डेटा सेंटर के लिए 250 अरब डॉलर की वित्तीय गारंटी देने पर कर रही बातचीत : रिपोर्ट ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था'

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था' ...