Search

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन कारोबार में उतरने की रिपोर्ट्स को किया खारिज

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन कारोबार में उतरने की रिपोर्ट्स को किया खारिज

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन कारोबार में उतरने की रिपोर्ट्स को किया खारिज अहमदाबाद, 24 जुलाई। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने शुक्रवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स और अटकलों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी एयरलाइन शुरू करने की योजना बना रही है।


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अदाणी समूह एयरलाइन कारोबार में प्रवेश करने की तैयारी कर रहा है।


अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, "हम हाल की उन मीडिया रिपोर्ट्स और बाजार की अटकलों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं, जिनमें कहा गया है कि अदाणी एंटरप्राइजेज एयरलाइन शुरू करने की योजना बना रही है।"


उन्होंने आगे कहा, "ये रिपोर्ट्स पूरी तरह निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। अदाणी एंटरप्राइजेज एयरलाइन कारोबार में प्रवेश करने के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है।"


हाल ही में अदाणी एयरपोर्ट्स ने अपने एयरपोर्ट नेटवर्क के तहत पांच राज्यों में एकीकृत एयरपोर्ट सिटी विकसित करने के लिए पहले चरण में 20,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया था।


इस परियोजना के तहत छह हवाईअड्डों में 655 एकड़ से अधिक भूमि का विकास किया जाएगा, जिसमें अकेले मुंबई और नवी मुंबई में लगभग 440 एकड़ भूमि शामिल है।


भारत की सबसे बड़ी निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड (एएसीएल) के अनुसार, मुंबई, नवी मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी में लगभग 2.2 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र का विकास किया जाएगा।


कंपनी अपने एयरपोर्ट नेटवर्क के आसपास एकीकृत एयरपोर्ट सिटी विकसित करेगी, जहां हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, मनोरंजन, कन्वेंशन सेंटर और व्यावसायिक अवसंरचना को एक ही परिसर में आधुनिक और सुगम शहरी ढांचे के तहत विकसित किया जाएगा।


कंपनी के अनुसार, प्रस्तावित निवेश का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा मुंबई और नवी मुंबई में किया जाएगा, जो भारत के प्रमुख वाणिज्यिक, वित्तीय और विमानन केंद्र मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) की अहमियत को दर्शाता है।


इन परियोजनाओं को ऐसे एकीकृत और पैदल चलने योग्य शहरी क्षेत्रों के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां यात्री, कारोबारी और स्थानीय समुदाय होटल, कार्यालय, रिटेल स्टोर, रेस्तरां, मनोरंजन और कन्वेंशन सुविधाओं का लाभ एयरपोर्ट, मेट्रो और शहर की परिवहन व्यवस्था से निर्बाध रूप से जुड़े वातावरण में उठा सकेंगे।

Amanat Arora | July 24, 2026 | Technology | Economy


वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन पर आधारित फार्मा क्षेत्र के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल

वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन पर आधारित फार्मा क्षेत्र के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल ...

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का वित्त वर्ष 26 में घाटा दोगुने से अधिक बढ़कर 22,238 करोड़ रुपए हुआ

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का वित्त वर्ष 26 में घाटा दोगुने से अधिक बढ़कर 22,238 करोड़ रुपए हुआ ...

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा ...

ड्रीमफ्लाई इनोवेशंस देश में स्थापित करेगी 100 मेगावाट का एविएशन बैटरी प्लांट, 'मेक-इन-इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा

ड्रीमफ्लाई इनोवेशंस देश में स्थापित करेगी 100 मेगावाट का एविएशन बैटरी प्लांट, 'मेक-इन-इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा ...

रियलमी की पी सीरीज फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज बनी, उद्योग में सुस्ती के बावजूद बाजार हिस्सेदारी में मजबूत बढ़त

रियलमी की पी सीरीज फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज बनी, उद्योग में सुस्ती के बावजूद बाजार हिस्सेदारी में मजबूत बढ़त ...

एनवीडिया, ओपनएआई के मेगा डेटा सेंटर के लिए 250 अरब डॉलर की वित्तीय गारंटी देने पर कर रही बातचीत : रिपोर्ट

एनवीडिया, ओपनएआई के मेगा डेटा सेंटर के लिए 250 अरब डॉलर की वित्तीय गारंटी देने पर कर रही बातचीत : रिपोर्ट ...