Search

सिप्ला का मुनाफा पहली तिमाही में 39 प्रतिशत गिरा, खर्च 14.7 प्रतिशत बढ़ा

सिप्ला का मुनाफा पहली तिमाही में 39 प्रतिशत गिरा, खर्च 14.7 प्रतिशत बढ़ा

सिप्ला का मुनाफा पहली तिमाही में 39 प्रतिशत गिरा, खर्च 14.7 प्रतिशत बढ़ा मुंबई, 23 जुलाई। दिग्गज फार्मा कंपनी सिप्ला ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 39.2 प्रतिशत कम होकर 789.05 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 1,297.91 करोड़ रुपए था।


वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से आय सालाना आधार पर 2.3 प्रतिशत बढ़कर 7,119.28 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 6,957.47 करोड़ रुपए थी।


इस दौरान कंपनी की आय 7,216.03 करोड़ रुपए से 1.6 प्रतिशत बढ़कर 7,330.18 करोड़ रुपए हो गई है।


हालांकि, कंपनी ने कहा कि वार्षिक आय की तुलना कुछ मार्केटिंग और प्रमोशनल खर्चों की प्रस्तुति में किए गए बदलाव से प्रभावित हुई है।


1 अप्रैल, 2026 से इन खर्चों को अब ऑपरेशंस से होने वाले आय से घटाकर दिखाया जा रहा है, जबकि पहले इन्हें अन्य खर्चों के तहत सेल्स प्रमोशन खर्च के रूप में दर्ज किया जाता था।


जून 2025 तिमाही के लिए इस बदलाव से संबंधित राशि 115.24 करोड़ रुपए थी। यदि इस प्रस्तुति बदलाव को समायोजित किया जाए, तो पिछले वर्ष की समान तिमाही की आय 6,842.23 करोड़ रुपए बैठता है। इस आधार पर कंपनी की वास्तविक आय वृद्धि लगभग 4 प्रतिशत रही।


सिप्ला ने स्पष्ट किया कि लेखांकन प्रस्तुति में इस बदलाव का शुद्ध लाभ, प्रति शेयर आय (ईपीएस), कुल इक्विटी या नकदी प्रवाह पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।


नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 14.7 प्रतिशत बढ़कर 6,248.25 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5,446.10 करोड़ रुपए था।


सिप्ला लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) और ग्लोबल सीईओ अचिन गुप्ता ने कहा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे प्रमुख बाजारों में लगातार मजबूत प्रगति जारी है। ब्रांडेड प्रिस्क्रिप्शन कारोबार ने शानदार वृद्धि दर्ज की है, जिसमें हमारी प्रमुख थेरेपी ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, ट्रेड जेनेरिक्स कारोबार में भी स्वस्थ वृद्धि रही और कंज्यूमर हेल्थ बिजनेस के प्रमुख ब्रांडों ने अपनी अग्रणी स्थिति बरकरार रखी।"


उन्होंने आगे कहा, "हमें उम्मीद है कि उत्तर अमेरिकी बाजार में आगामी उत्पादों की मजबूत पाइपलाइन के दम पर तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि जारी रहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका का प्राइवेट बिजनेस भी बाजार की तुलना में तेज गति से बढ़ता रहा।"

Amanat Arora | July 23, 2026 | Finance | Economy


केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार ...

कैबिनेट ने 'समुद्र मंथन' योजना को दी मंजूरी, 84,084 करोड़ रुपए से बढ़ेगी भारत की ऑफशोर ऊर्जा क्षमता

कैबिनेट ने 'समुद्र मंथन' योजना को दी मंजूरी, 84,084 करोड़ रुपए से बढ़ेगी भारत की ऑफशोर ऊर्जा क्षमता ...

कैबिनेट ने 5,070 करोड़ रुपए की 'प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना' को दी मंजूरी, तैरते सोलर प्रोजेक्ट्स को मिलेगा बढ़ावा

कैबिनेट ने 5,070 करोड़ रुपए की 'प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना' को दी मंजूरी, तैरते सोलर प्रोजेक्ट्स को मिलेगा बढ़ावा ...

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग में खरीदारी ...

'विकसित भारत 2047' भारत के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम, 2030 तक 500 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन का लक्ष्य

'विकसित भारत 2047' भारत के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम, 2030 तक 500 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन का लक्ष्य ...

देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में बनेगा, केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार एमओयू पर करेंगे हस्ताक्षर

देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में बनेगा, केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार एमओयू पर करेंगे हस्ताक्षर ...